rims-land-scam-acb-action-four-arrested-ranchi

रिम्स जमीन घोटाला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित गिरफ्तार

रांची के रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अधिग्रहित जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की गई।

By : Local News of India
रिम्स जमीन घोटाला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित गिरफ्तार

रिम्स जमीन घोटाला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित गिरफ्तार

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में बांधगाड़ी निवासी राजकिशोर बड़ाईक और कार्तिक बड़ाईक, कोकर चौक आदर्श नगर के राजेश कुमार झा तथा चेतन कुमार शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने फर्जी वंशावली तैयार कर निजी लाभ के लिए रिम्स की अधिग्रहित जमीन की धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री की। दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध लेन-देन के ठोस सबूत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की।

यह मामला झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित सात एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकानें और अन्य निर्माण किए गए थे। इस पूरे मामले में अधिकारियों, बिल्डरों और भू-माफियाओं की भूमिका की भी जांच जारी है।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा चुका है। साथ ही राजस्व विभाग, नगर निगम, निबंधन कार्यालय और आरआरडीए के अधिकारियों की मिलीभगत की भी जांच के निर्देश दिए गए थे।

एसीबी ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।