आरआईआईटी की प्रीमियम एंट्री, IPO निवेशकों को मुनाफ

आरआईआईटी की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, आईपीओ निवेशकों को मिला मुनाफा

आरआईआईटी ने शेयर बाजार में प्रीमियम लिस्टिंग के साथ शुरुआत की। आईपीओ निवेशकों को 6 प्रतिशत से अधिक मुनाफा मिला, जबकि लिस्टिंग के बाद कीमत में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

By : Local News of India
आरआईआईटी की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, आईपीओ निवेशकों को मिला मुनाफा

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा समर्थित राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। कंपनी के यूनिट्स ने आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन मुनाफा दे दिया।

आरआईआईटी का इश्यू प्राइस 100 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया था। इसकी लिस्टिंग बीएसई पर करीब 8 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 108 रुपये और एनएसई पर 107 रुपये के स्तर पर हुई।

हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में कीमत कुछ गिरकर 105.30 रुपये तक आ गई, लेकिन बाद में लिवाली बढ़ने से इसमें सुधार हुआ। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में यह बीएसई पर 106.38 रुपये और एनएसई पर 106.33 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस तरह आईपीओ निवेशकों को करीब 6.30 प्रतिशत तक का फायदा मिला।

आरआईआईटी का 6,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 से 13 मार्च के बीच खुला था, जिसे निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह इश्यू कुल 13.74 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें क्यूआईबी और एनआईआई निवेशकों की मजबूत भागीदारी रही।

यह ट्रस्ट देश की चालू टोल सड़क परियोजनाओं से आय अर्जित कर उसे निवेशकों में बांटने की योजना पर काम कर रहा है। शुरुआत में इसके पास झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में फैली करीब 260 किलोमीटर लंबी पांच परियोजनाएं शामिल हैं। आने वाले वर्षों में इसके विस्तार की भी योजना है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।