ravi-kishan-on-women-reservation-bill-opposition

महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के खिलाफ मानसिकता

गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते और उनकी महिला-विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है।

By : Local News of India
महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के खिलाफ मानसिकता

बलिया में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर हमला बोलते गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

गोरखपुर के सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक संसद में नहीं गिरता, तो यह महिलाओं को राजनीति में आगे लाने का ऐतिहासिक काम करता, लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं चाहता।

बलिया में भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे रवि किशन ने रविवार देर रात महर्षि भृगु मंदिर परिसर के सभा मंच से संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के दल महिलाओं को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष ने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।

रवि किशन ने कहा कि देश के परिवारवाद वाले दलों ने इस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध किया है। उनका कहना था कि जो दल परिवारवाद की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें डर है कि यदि महिलाएं आगे आईं तो उनका वर्चस्व खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा के विरोधी दलों की पुरुष-प्रधान मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सोच को तोड़ने का प्रयास किया है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

रवि किशन ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को केवल चूल्हा-चौका तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति देश के विकास के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।