ratiya-halwai-death-canal-suspicious-case-investig

रतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, नहर किनारे मिला बेहोश

हरियाणा के रतिया क्षेत्र में एक हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नहर किनारे बेहोश मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By : Local News of India
रतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, नहर किनारे मिला बेहोश

Man found unconscious near canal in Ratia, later declared dead; police await postmortem report.

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

Ratia क्षेत्र के गांव हमजापुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोरा के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई था।

मिली जानकारी के अनुसार, गोरा सोमवार शाम को अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि वह रतिया की छोटी नहर के पास बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है।

मृतक के भाई मंगा ने बताया कि उनके परिचित को फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रतिया के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोरा के साथ काम करने वाले सहयोगी ने बताया कि वह शाम को काम खत्म कर सामान्य रूप से घर के लिए निकला था, लेकिन करीब एक घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई, जिससे सभी स्तब्ध हैं।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।