लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Ranchi के सिविल कोर्ट को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कोर्ट कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई। सुरक्षा कारणों से अदालत परिसर को खाली कराया जा रहा है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार, धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है। एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि Jharkhand के अन्य जिलों—Sahibganj और Dhanbad—के कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली है, जिससे पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं