गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Rajasthan में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। नए मौसमी तंत्र के सक्रिय होने से मंगलवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
Jaisalmer, Bikaner और Sri Ganganagar समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया। जैसलमेर के चांधन क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर में रात से ही बादल गरजने के बाद सुबह बारिश शुरू हुई। श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बिजली चमकने की घटनाएं सामने आईं।
वहीं Nagaur के कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरने की सूचना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
राजधानी Jaipur में भी सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और हल्की बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल तक इस सिस्टम का असर बना रहेगा, जबकि 9 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना है।
लगातार खराब मौसम को देखते हुए नागौर और मेड़ता की मंडियों में अवकाश घोषित किया गया है। बारिश और ओलावृष्टि से कृषि कार्य और फसल बिक्री पर असर पड़ रहा है।
जहां एक ओर आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार सक्रिय हो रहे Western Disturbance के कारण इस बार गर्मी पूरी तरह नहीं पड़ पा रही है। साथ ही जुलाई-अगस्त में El Niño के सक्रिय होने की संभावना 60–80% तक जताई गई है, जिससे मानसून पर भी असर पड़ सकता है।