लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
नरेंद्र मोदी ने बैसाखी और महा बिषुबा पना संक्रांति के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बैसाखी के अवसर पर पीएम मोदी ने सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए।
इसके अलावा महा बिषुबा पना संक्रांति, जिसे ओड़िया नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है, के अवसर पर भी प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए देश में समृद्धि और मंगल की कामना की।