गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशभर के जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और एक संस्कृत सुभाषित के जरिए उनकी जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा— “प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्। नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥”। प्रधानमंत्री ने इसका अर्थ समझाते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का सुख और कल्याण जनता के हित और खुशहाली में ही निहित होता है। सच्चा जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर जनता की प्राथमिकताओं को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने जनसेवा और राष्ट्रसेवा में लगे सभी जनप्रतिनिधियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।