palamu-fire-incident-family-loss-8-lakh-wedding

पलामू में आग से उजड़ा परिवार, 8 लाख की संपत्ति खाक, शादी की खुशियां मातम में बदली

पलामू जिले के पनेरीबांध गांव में आग लगने से एक परिवार का कच्चा मकान जलकर खाक हो गया, जिसमें करीब 8 लाख की संपत्ति नष्ट हो गई।

By : Local News of India
पलामू में आग से उजड़ा परिवार, 8 लाख की संपत्ति खाक, शादी की खुशियां मातम में बदली

पलामू में आग से उजड़ा परिवार, 8 लाख की संपत्ति खाक, शादी की खुशियां मातम में बदली

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनेरीबांध गांव में सोमवार रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें दिलीप पाठक का खपड़ापोस (कच्चा) मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इस हादसे में करीब 50 हजार रुपये नगद सहित लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल और ग्रामीणों को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे घर के भीतर जल रही मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जिससे आग लगने की जानकारी समय पर नहीं हो सकी। देखते ही देखते कंडी और बांस से बना कच्चा मकान आग की चपेट में आ गया।

परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोटर पंप के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रात करीब 2 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

पीड़ित दिलीप पाठक ने बताया कि उनके परिवार में पांच बेटियां हैं। जिस घर में आग लगी, उसमें उनकी दो बेटियां अपने परिवार के साथ रहती थीं। घटना के समय वे और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे।

उन्होंने बताया कि उनकी नातिन की शादी की तैयारी चल रही थी और सगाई के लिए सामान खरीदा गया था, जो इस आग में जलकर नष्ट हो गया। आग में सोने-चांदी के जेवर, नकदी, खाद्य सामग्री, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सामान भी राख हो गए।

मकान पूरी तरह जल जाने के कारण अब परिवार को रिश्तेदारों के यहां रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

संबंधित सामग्री

मुआवजे की मांग को लेकर NH-52 जाम, सड़क हादसे के बाद लोगों का प्रदर्शन

मुआवजे की मांग को लेकर NH-52 जाम, सड़क हादसे के बाद लोगों का प्रदर्शन

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने NH-52 जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

झारखंड के पलामू से 27 नाबालिगों का रेस्क्यू, 14 लड़कियां भी शामिल

झारखंड के पलामू से 27 नाबालिगों का रेस्क्यू, 14 लड़कियां भी शामिल

झारखंड के पलामू जिले में 27 नाबालिगों, जिनमें 14 लड़कियां शामिल हैं, को बचाया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गिरिडीह में अवैध पत्थर खदान पर छापा, तीन लोग गिरफ्तार

गिरिडीह में अवैध पत्थर खदान पर छापा, तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के गिरिडीह में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

जमशेदपुर में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, बाइक चोरी के शक में 5 गिरफ्तार

जमशेदपुर में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, बाइक चोरी के शक में 5 गिरफ्तार

झारखंड के जमशेदपुर में बाइक चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

झारखंड में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

झारखंड में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की साइकिल से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।