लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी के मामलों में लिप्त और गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर फुरकान को उसके साथी कुर्बान के साथ गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को दबोचा। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। फुरकान पुत्र खलील और कुर्बान पुत्र खलील, दोनों निवासी ग्राम खाताखेड़ी, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार के खिलाफ गोकशी से जुड़े गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया।