गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET UG अब विवादों में घिर गई है। पेपर लीक के आरोपों के बीच परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंप दी गई है।
बताया जा रहा है कि इसी महीने आयोजित हुई परीक्षा के दौरान कई राज्यों से पेपर लीक और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर भी परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने सवाल उठाए थे।
केंद्र सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। CBI अब यह पता लगाएगी कि पेपर लीक कैसे हुआ, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या किसी संगठित गिरोह का इसमें हाथ है।
परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों के सामने अब दोबारा परीक्षा की चिंता खड़ी हो गई है। छात्र संगठनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की है।