लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
रोज़गार सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वाधान में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा 24 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित गांधी पीस फाउंडेशन में खाद्यान संकट, ऊर्जा संकट और प्रस्तावित भारत-अमेरिका कृषि समझौते पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में खेती की बढ़ती लागत, डीज़ल-बिजली-उर्वरक के बढ़ते दाम, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और कृषि नीति की चुनौतियों पर चर्चा होगी। विशेष रूप से भारत-अमेरिका कृषि समझौते और डेयरी सेक्टर पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। आयोजकों का कहना है कि बिना व्यापक राष्ट्रीय विमर्श के ऐसे समझौते छोटे और मध्यम किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से किसान संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और कृषि विशेषज्ञ शामिल होकर किसानों के हितों की रक्षा और न्यायपूर्ण कृषि नीतियों पर मंथन करेंगे।
