mirzapur-truck-fire-varanasi-rewa-highway

वाराणसी-रीवा हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। चालक समय रहते नीचे उतर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

By : Local News of India
वाराणसी-रीवा हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

वाराणसी-रीवा हाईवे पर नदनी गांव के पास आग की लपटों में घिरा ट्रक

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते ट्रक से नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई।

यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत नदनी गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटूलिया गांव निवासी चालक लुकमान पश्चिम बंगाल से ट्रक में सामान लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।

रास्ते में नदनी गांव के पास उसे ट्रक से धुआं निकलता दिखाई दिया। जैसे ही उसने गेट खोला, आग अचानक भड़क उठी और कुछ ही पलों में ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत सेठ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वायर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।