mirzapur-road-accident-family-car-truck-collision

गड्ढे ने ली जान पर आफत! अस्थि विसर्जन जा रहे परिवार की कार ट्रक से भिड़ी

मीरजापुर में सड़क हादसे में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक परिवार की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हुए, सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

By : Local News of India
गड्ढे ने ली जान पर आफत! अस्थि विसर्जन जा रहे परिवार की कार ट्रक से भिड़ी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओडिशा से प्रयागराज अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा एक परिवार उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जब उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में मनोज (45), विजय (55), मोनीता (50), दीप्ति (42), अनन्या (19) और अनुष्का (16) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजगढ़ बाजार के पास सड़क पर बने गड्ढे में कार का पहिया चला गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और तेज टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सोनभद्र के अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण सड़क का गड्ढा सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

स्ट्रीट लाइटिंग सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और स्मार्ट शहरों की पहचान है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा, यातायात और नागरिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।