लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मीरजापुर जिले के रामबाग चुनार स्थित सुरभि शोध संस्थान में सोमवार से 15 अप्रैल तक गौ सेवा काशी प्रांत का तीन दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है।
इस शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गौ सेवा गतिविधि के अखिल भारतीय प्रशिक्षक प्रमुख के. ई. एन राघवन मौजूद हैं। यह जानकारी काशी प्रांत संयोजक अरविंद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रांत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, विभाग संयोजक और प्रशिक्षण प्रमुख भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य गौ आधारित उत्पादों और उनके उपयोग के बारे में व्यापक प्रशिक्षण देना है।
प्रशिक्षण के दौरान गाय के गोबर से बनने वाले उत्पाद, गोमूत्र के स्वास्थ्य लाभ, तथा पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक जैविक खाद तैयार करने की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
शिविर के समापन के बाद प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने-अपने नगर और जिला केंद्रों पर इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस दिशा में प्रशिक्षित किया जा सके।