गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Mathura के परिक्रमा मार्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भंडारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।
घटना के दौरान इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
सूत्रों के मुताबिक फायरिंग और विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कुछ पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पूरे परिक्रमा मार्ग इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।