गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Masora ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एक्स-रे सुविधा भी गांव में ही उपलब्ध कराई।
आमतौर पर ऐसे शिविरों में केवल सामान्य जांच जैसे ब्लड टेस्ट और छोटी बीमारियों का उपचार किया जाता है, लेकिन इस बार ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन को सीधे पंचायत भवन तक पहुंचाया गया।
इस सुविधा से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए शहर या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर के दौरान करीब 60 ग्रामीणों का पंचायत भवन में ही एक्स-रे किया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने मौके पर ही मरीजों को परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। इस पहल से न केवल समय की बचत हुई, बल्कि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार भी संभव हो सका।
ग्रामीणों ने इस सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि पहले एक्स-रे के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। अब पंचायत स्तर पर यह सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।