लखनऊ-ब्लैकमेल-वीडियो-कांड

लखनऊ में शर्मनाक कांड: व्यापारी ने नाबालिग का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गुल्लक तोड़कर वसूले 50 हजार

लखनऊ में एक कपड़ा व्यापारी ने नाबालिग लड़की को फंसाकर उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

By : Local News of India
लखनऊ में शर्मनाक कांड: व्यापारी ने नाबालिग का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गुल्लक तोड़कर वसूले 50 हजार

इंस्टाग्राम और मोबाइल के जरिए धमकियां, आरोपी पहले भी दुष्कर्म केस में जा चुका है जेल

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

31 मार्च 2026 l लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपड़ा व्यापारी ने एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूले।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मोनिस खान ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उससे लगातार पैसों की मांग करता रहा। बदनामी के डर से किशोरी ने अपनी गुल्लक तोड़कर करीब 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से गुल्लक गायब होने पर पिता को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर किशोरी ने पूरी आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे संपर्क में रखने के लिए तीन कीपैड मोबाइल फोन दिए थे और Instagram के जरिए लगातार धमकियां और गालियां देता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। करीब तीन साल पहले भी वह एक अन्य नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी द्वारा दिए गए मोबाइल फोन की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में एक विधवा ने आरोप लगाया कि जमीन के कागजात देने के बहाने उसे SUV में बैठाकर नशीला पेय पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक अदालत ने हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। उन्होंने मौजूदा एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।