खूंटी-सड़क-हादसा-युवक-मौत-बाजार-टांड़

खूंटी में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

खूंटी में बाजार टांड़ के पास नेशनल हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद युवक सड़क पर गिरा और दूसरे वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

By : Local News of India
खूंटी में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

खूंटी के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खूंटी बाजार टांड़ के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान हरि मुंडू (निवासी डीएवी रोड, मूल निवासी डोल्डा गांव, मुरहू प्रखंड) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात वह बाइक से भगत सिंह चौक की ओर से बाजार टांड़ की तरफ जा रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क पर लगाए गए ट्रैफिक बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर गया और तभी सामने से आ रहे एक अन्य वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरि मुंडू ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन हादसे के दौरान हेलमेट खुल जाने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उसके सिर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की और उसे ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।