नकल रोकने के लिए प्रशासन के कड़े इंतजाम

कानपुर में एसआई भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न

कानपुर में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। 53 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। नकल रोकने के लिए तीन स्तरीय जांच और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

By : Local News of India
कानपुर में एसआई भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न

कानपुर में एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा जांच।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कानपुर, 15 मार्च। उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया है। कानपुर नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी।

कानपुर शहर में परीक्षा के लिए कुल 53 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिवसीय परीक्षा में शहर के इन केंद्रों पर कुल 77,7,60 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और केंद्रों के बाहर सघन चेकिंग की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही कुल 1,477 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है। वहीं, अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी 132 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए तीन स्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की जा रही है। इसके बाद जूते उतरवाकर सघन जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की अन्य वस्तु अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ही साथ ले जाने की अनुमति है। आगे बढ़ने पर अभ्यर्थियों की आंखों की रेटिना का मिलान मशीन के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।