तेज रफ्तार कार का कहर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मासूम की मौत

कादरीगेट क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। तीन वर्षीय तेजस की मौत हुई, मां, दादी, भाई और चालक घायल। चालक फरार, पहचान कर मुकदमा दर्ज।

By : Local News of India
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मासूम की मौत

कादरीगेट क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा; पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, मासूम बच्चे की मौत।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

कादरीगेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार देर रात काे एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, दादी, बड़ा भाई और ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने शनिवार को बताया कि शहर कोतवाली के साहिबगंज नारायण दास निवासी अभिजीत तिवारी का तीन वर्षीय पुत्र तेजस तिवारी अपनी मां पूजा तिवारी, 13 वर्षीय बड़े भाई चेतन तिवारी और दादी रीता तिवारी के साथ आवास विकास स्थित डायमंड पैलेस से देर रात 12:30 बजे ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्चे तेजस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दादी रीता तिवारी, मां पूजा तिवारी, भाई चेतन तिवारी और ई-रिक्शा चालक सोनू घायल है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।