देर रात कमरे में खुद को मारी गोली

जौनपुर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से व्यक्ति की आत्महत्या, वायरल वीडियो में लगाए प्रताड़ना के आरोप

जौनपुर के मझगवां खुर्द गांव में 48 वर्षीय संजय यादव ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो में परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, पुलिस जांच जारी है।

By : Local News of India
जौनपुर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से व्यक्ति की आत्महत्या, वायरल वीडियो में लगाए प्रताड़ना के आरोप

कमरे में मिला शव, वीडियो से बढ़ी हलचल

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार देर रात संजय यादव (48) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब उनके कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। केराकत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

बुधवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजय यादव ने आत्महत्या से पहले तीन वीडियो बनाए थे, जिनकी अवधि 26 सेकेंड, 23 सेकेंड और करीब 2 मिनट 19 सेकेंड बताई जा रही है। वीडियो में उन्होंने परिवार के कुछ सदस्यों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वीडियो में संजय ने अपनी पत्नी के अपने भाई मुन्ना से अवैध संबंधों का जिक्र किया है।उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और अपने भाई मुन्ना,बेटे और पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपने ऊपर कर्ज होने की बात कहते हुए जानवर बेचकर कर्ज चुकाने की अपील भी की।परिजनों के अनुसार संजय यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और गांव में रहकर खेती-बाड़ी व ट्रैक्टर से जुताई का कार्य करते थे। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। 

घटना के समय वह मकान की दूसरी मंजिल पर अकेले थे, जबकि अन्य सदस्य खेत पर बने घर में थे।थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह एक मित्र के साथ भोजन कर घर लौटे थे और अपने कमरे में सोने चले गए थे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी जो सामने आयेगा उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘ले लो, ले लो…’ वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

‘ले लो, ले लो…’ वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार क्रिकेटिंग समझ दिखाई। उन्होंने ईशान किशन को रिकी भुई के खिलाफ DRS लेने के लिए कहा और रिव्यू में एज मिलने पर भुई आउट हो गए।