महोत्सव में होगा भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम

24–26 मार्च को शाही किला परिसर में होगा भव्य जौनपुर महोत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक

जौनपुर में 24 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अधिकारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, साफ-सफाई और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

By : Local News of India
24–26 मार्च को शाही किला परिसर में होगा भव्य जौनपुर महोत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक

जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

यूपी के जौनपुर में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने की। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि जौनपुर महोत्सव का आयोजन 24, 25 और 26 मार्च को ऐतिहासिक शाही किला परिसर में प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए, ताकि जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। साथ ही कार्यक्रमों में जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आश्वस्त किया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव के दौरान भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए चयनित जोड़ों का शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सहित अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।