लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों में तेहरान स्थित ऐतिहासिक गोलस्तान पैलेस को नुकसान पहुंचा है, जो UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीधे हमले की बजाय पास में हुए एयरस्ट्राइक के शॉकवेव और मलबे से इस 400–600 साल पुरानी इमारत के कांच, दीवारों और आंतरिक संरचना को नुकसान हुआ।
ईरान ने इसे अपनी सांस्कृतिक विरासत पर हमला बताया है, जबकि UNESCO ने भी इस तरह के नुकसान पर गहरी चिंता जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे ऐतिहासिक ढांचे को हुआ नुकसान “स्थायी” होता है और इसे पूरी तरह बहाल करना मुश्किल होता