iran-espionage-network-terror-arrests

ईरान में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: मोसाद से जुड़े आतंकी गिरफ्तार, अमेरिकी-इजराइली उपकरण बरामद

ईरान ने वेस्ट अज़रबैजान में बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा कर कई आतंकियों को गिरफ्तार किया और विदेशी जासूसी उपकरण जब्त किए।

By : Local News of India
ईरान में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: मोसाद से जुड़े आतंकी गिरफ्तार, अमेरिकी-इजराइली उपकरण बरामद

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

ईरान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत वेस्ट अज़रबैजान में खुफिया एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग अभियानों में एक जासूस समेत कई आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में उन्नत जासूसी व संचार उपकरण बरामद किए गए हैं।

सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े Press TV की रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया बलों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने बताया कि जब्त किए गए उपकरणों में अमेरिका और इज़राइल में निर्मित 45 आधुनिक जासूसी डिवाइस शामिल हैं, जिन्हें उत्तर-पश्चिमी सीमाओं के जरिए देश में तस्करी कर लाया जा रहा था।

खुफिया एजेंसियों ने कुल 8 आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 संदिग्धों ने पीरानशहर में एक आतंकी सेल बना रखा था और वे ईरानी सैन्य ठिकानों की संवेदनशील जानकारी मोसाद को भेज रहे थे। बाकी आरोपियों को उर्मिया और ओशनावियेह से गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में पीरानशहर से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया, जो कथित तौर पर अमेरिका और इज़राइल के इशारे पर जासूसी गतिविधियों में संलिप्त था और संवेदनशील सूचनाएं जुटा रहा था।

गौरतलब है कि हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच यह कार्रवाई हुई है। 28 फरवरी को हुए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है, जिसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले भी किए थे।

संबंधित सामग्री

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

फिलिस्तीनियों के लिए वर्ल्ड कप स्क्रीनिंग कराने वाले गाजा के सहायता कर्मी की इजरायली हमले में मौत

गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए वर्ल्ड कप मैचों की स्क्रीनिंग आयोजित करने वाले एक सहायता कर्मी की इजरायली हमले में मौत होने की खबर सामने आई है।

पहली बार ईरान ने जारी किया खामेनेई के क्षतिग्रस्त आवास का वीडियो, हमलों के बाद दिखा भारी नुकसान

ईरान ने पहली बार अयातुल्लाह अली खामेनेई के तेहरान स्थित परिसर में हुए नुकसान का वीडियो जारी किया है, जिसमें हमलों के बाद भारी तबाही दिखाई गई है।

खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी तेज, लाखों लोगों की भीड़ के बीच हजारों कब्रें तैयार करने का दावा

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज हैं। लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए आपात इंतजाम किए गए हैं।<br/>

US और ईरान के बीच हमले, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों का आदान-प्रदान

US और ईरान के बीच हमले, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों का आदान-प्रदान

अमेरिका और ईरान के बीच हालिया हमलों के बाद तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं।