लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान शांति वार्ता रद्द हो गई है, जिससे हाल ही में हुए अंतरिम समझौते और स्थायी युद्धविराम की संभावनाओं को झटका लगा है।
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने अपनी स्विट्जरलैंड यात्रा स्थगित कर दी, जबकि ईरान ने भी समझौते के क्रियान्वयन को लेकर चिंताएं जताई हैं।
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय तनाव, विशेष रूप से लेबनान में जारी संघर्ष और युद्धविराम उल्लंघन के आरोप, वार्ता टलने की प्रमुख वजहों में शामिल हैं।
हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है, लेकिन वार्ता रद्द होने से व्यापक शांति समझौते और मध्य पूर्व में स्थिरता की दिशा में चल रही कोशिशों पर सवाल खड़े हो गए हैं।