लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
अमेरिका के New York City स्थित Times Square में गोली चलने की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों जैसी आवाजें सुनते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मौके पर भारी पुलिस बल और लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, अधिकारियों ने एक संदिग्ध की पहचान को लेकर जांच तेज कर दी है। हालांकि, घटना के कारणों और संदिग्ध की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।