लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए 20 महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति जताई। इन समझौतों में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा और चुनावी तकनीक जैसे कई अहम क्षेत्र शामिल हैं।
रक्षा क्षेत्र में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल से जुड़े सहयोग को लेकर दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त अभ्यास और रक्षा उद्योग सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
दोनों देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने, निवेश बढ़ाने और हरित ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया। डिजिटल गवर्नेंस और चुनावी प्रक्रियाओं के क्षेत्र में भारत के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के अनुभव को साझा करने पर भी चर्चा हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन समझौतों से मलक्का जलडमरूमध्य और व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति और प्रभाव को मजबूती मिलेगी। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सुरक्षा सहयोग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।