लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एक ड्रीमी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इस तस्वीर में दोनों बारिश से भीगी एक खिड़की के पास खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर का सॉफ्ट और रोमांटिक माहौल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विक्की कौशल ने इस तस्वीर के साथ “Rains and you” कैप्शन लिखा, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। दोनों की यह झलक उनके निजी और शांत पल को दर्शाती है।
फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है और कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ की जा रही है।