लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। ला गुआइरा और मैकूटो इलाकों में राहत-बचाव टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। कई इमारतें ढह गई हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।
रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, लेकिन समय बीतने के साथ मलबे में दबे लोगों को बचाने की चुनौती बढ़ती जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ अंतरराष्ट्रीय बचाव दल भी अभियान में मदद कर रहे हैं।
भूकंप प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता की जरूरत बढ़ गई है। राहत सामग्री, चिकित्सा मदद और जरूरी सेवाओं के लिए कई संगठन और देश सहायता पहुंचा रहे हैं।