लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
अमेरिका में आव्रजन नीति से जुड़े एक बड़े फैसले में संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राहत देते हुए हैती और सीरियाई प्रवासियों के लिए लागू संरक्षित दर्जे को समाप्त करने की अनुमति दे दी है।
इस फैसले के बाद हैतीऔर सीरिया से आए हजारों प्रवासियों की कानूनी स्थिति प्रभावित हो सकती है। यह निर्णय अमेरिका की आव्रजन नीति और मानवीय सुरक्षा कार्यक्रमों पर दूरगामी असर डाल सकता है।
अदालत के इस आदेश को अमेरिका की राजनीति और मानवाधिकार संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह फैसला आव्रजन नियमों को सख्त बनाएगा, जबकि आलोचक इसे मानवीय संकट बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं।
अब इस फैसले के बाद अमेरिकी प्रशासन को नई नीति दिशा तय करनी होगी, जिससे प्रभावित प्रवासियों की स्थिति स्पष्ट हो सके।