लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पासपोर्ट और नागरिकता को लेकर देश में जारी बहस के बीच शशि थरूर ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने नागरिकता के प्रमाण को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था बनाने की वकालत की है।
यह बहस तब तेज हुई जब विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट केवल भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है, लेकिन अकेले पासपोर्ट को नागरिकता का अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता।
थरूर ने कहा कि इस विषय पर भ्रम दूर करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे नागरिकों और सरकारी एजेंसियों के सामने किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे।