लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और उद्योगपति सारंग लखानी के विवाह समारोह में राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने अपने सादगी भरे देसी अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रिया सरोज ने समारोह के लिए मेहंदी रंग की सिल्क साड़ी चुनी, जिसके बॉर्डर पर छोटे मोतियों की कढ़ाई और हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने इसे गहरे हरे रंग के कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिस पर सुनहरे धागों और सीक्विन का काम किया गया था। उनका यह सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
प्रिया ने शादी समारोह की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कीं। इन तस्वीरों में वह नवविवाहित जोड़े रेवती सुले और सारंग लखानी के साथ-साथ सुप्रिया सुले और अन्य मेहमानों के साथ भी नजर आईं। तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस ने उनकी सादगी और पारंपरिक फैशन सेंस की जमकर तारीफ की।
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई वर्ष 2025 में हुई थी। दोनों अक्सर अपनी सादगी और निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहते हैं। रेवती सुले की शादी में प्रिया का पारंपरिक लुक एक बार फिर फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।