nifty500-ahimsa-index-launch

NSE ने लॉन्च किया Nifty500 Ahimsa Index, पशु-अनुकूल कारोबार करने वाली कंपनियों को मिलेगी जगह

NSE Indices ने Nifty500 Ahimsa Index लॉन्च किया है, जिसमें केवल पशु-अनुकूल और अहिंसा आधारित कारोबारी कंपनियों को शामिल किया जाएगा। यह इंडेक्स वैल्यू-बेस्ड निवेश को बढ़ावा देगा।

By : Local News of India

NSE ने लॉन्च किया Nifty500 Ahimsa Index, अहिंसा आधारित और पशु-अनुकूल कंपनियों को मिलेगा निवेशकों का मंच।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की सहायक कंपनी NSE Indices Limited ने 10 जुलाई 2026 को Nifty500 Ahimsa Index लॉन्च किया। यह एक थीमैटिक इंडेक्स है, जिसे उन कंपनियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने कारोबार में अहिंसा (Non-Violence) के सिद्धांतों का पालन करती हैं और ऐसे व्यवसायों से दूर रहती हैं जिनका पशुओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस इंडेक्स की बेस डेट 1 अप्रैल 2016 और बेस वैल्यू 1000 निर्धारित की गई है। इंडेक्स में कंपनियों का वेटेज फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर तय किया जाएगा, यानी केवल सार्वजनिक रूप से ट्रेड होने वाले शेयरों को ही गणना में शामिल किया जाएगा।

Nifty500 Ahimsa Index को Ahimsagain Foundation के सहयोग से विकसित किया गया है। इसमें Ahimsa Investment Movement Framework अपनाया गया है, जिसके तहत कंपनियों को उनके कारोबारी गतिविधियों और पशु कल्याण पर प्रभाव के आधार पर ग्रीन, ऑरेंज और रेड श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है।

इस फ्रेमवर्क के अनुसार ऑरेंज और रेड श्रेणी में आने वाली कंपनियों को इंडेक्स से बाहर रखा जाएगा, जबकि केवल ग्रीन श्रेणी की कंपनियों को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य निवेशकों को ऐसे विकल्प उपलब्ध कराना है जो नैतिक, जिम्मेदार और पशु-अनुकूल कारोबारी मूल्यों को बढ़ावा देते हों।

संबंधित सामग्री

14 साल में तीन गुना बढ़ी कीमत, अरशद वारसी ने मुंबई की दुकान बेचकर कमाए करोड़ों का मुनाफा

अरशद वारसी ने मुंबई के अंधेरी स्थित अपनी कमर्शियल दुकान ₹6.25 करोड़ में बेच दी। 2012 में खरीदी गई इस प्रॉपर्टी से अभिनेता को करीब तीन गुना का मुनाफा हुआ।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।