mukesh-sahani-up-police-row

CM योगी की पुलिस से भिड़े मुकेश सहनी, बोले- 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी से फोन पर तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रमों में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है।

By : Local News of India
CM योगी की पुलिस से भिड़े मुकेश सहनी, बोले- 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी के साथ फोन पर हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह घटना महाराजगंज में उनके प्रस्तावित रात्रि प्रवास कार्यक्रम से पहले की बताई जा रही है।

वीडियो में मुकेश सहनी अधिकारी से कहते सुनाई देते हैं, "हम सरकार रह चुके हैं, नियम जानते हैं, संविधान जानते हैं... चूड़ी नहीं पहना हूं।" उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उनके संगठनात्मक कार्यक्रमों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है और अनुमति को लेकर बेवजह सवाल उठा रही है।

सहनी का कहना है कि उनका कार्यक्रम किसी सार्वजनिक सभा का नहीं, बल्कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का था। उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही प्रशासन को अपने कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी और किसी भी नागरिक को देश के किसी भी राज्य में जाने का संवैधानिक अधिकार है।

फोन पर बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने चेतावनी दी कि यदि उनके शांतिपूर्ण कार्यक्रम में बाधा डाली गई तो वह अदालत का रुख करेंगे। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ईरान की कथित 'हिट लिस्ट' में ट्रंप, नेतन्याहू, मैक्रों और मेलोनी! अखबार में छपी तस्वीरों से मचा हड़कंप

ईरान के एक अखबार में ट्रंप, नेतन्याहू, मैक्रों और मेलोनी समेत कई नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद नई बहस छिड़ गई। रिपोर्ट में इन्हें ईरान के कथित दुश्मनों की सूची से जोड़कर देखा जा रहा है।

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार ने क्यों वापस लिया नाम? सामने आई अंदरूनी वजह

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार ने क्यों वापस लिया नाम? सामने आई अंदरूनी वजह

बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस ले लिया। आधिकारिक तौर पर पारिवारिक कारण बताए गए, जबकि रिपोर्ट्स में अन्य राजनीतिक वजहों की भी चर्चा है।

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की के इशारे ने खींचा ध्यान, प्रधानमंत्री का रिएक्शन हुआ वायरल

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की के इशारे ने खींचा ध्यान, प्रधानमंत्री का रिएक्शन हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनके पीछे खड़ी एक लड़की के इशारे पर प्रधानमंत्री पलटकर देखते नजर आते हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं साम