लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भारत ने पाकिस्तान द्वारा कराची हमले को लेकर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को बाहरी आरोप लगाने के बजाय अपने देश में मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने आंतरिक हालात पर ध्यान देना चाहिए और अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म करने के लिए विश्वसनीय कदम उठाने चाहिए। भारत ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है।
विदेश मंत्रालय के बयान के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। भारत ने यह भी दोहराया कि वह किसी भी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और इस मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।