लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर अपने वेकेशन लुक को लेकर चर्चा में हैं। ग्रीस में छुट्टियां मना रहीं अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बीच लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तस्वीरों में अनन्या ऑलिव ग्रीन बिकिनी में समंदर किनारे छुट्टियों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह समुद्र तट पर बैठकर खूबसूरत सनसेट का नजारा देख रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में उन्होंने ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन और स्थानीय व्यंजनों की भी झलक दिखाई है।
इस वेकेशन ट्रिप में अनन्या की बहन रायसा पांडे भी उनके साथ नजर आईं। शेयर की गई ग्रुप फोटो में अभिनेत्री सबा आजाद भी दिखाई दीं।
अनन्या की तस्वीरों पर फैन्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने "वाह... अनन्या... वाह..." लिखा, तो कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी शेयर किए। कुछ फैन्स ने उनके स्टाइल और बीच लुक की भी जमकर तारीफ की।
सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां साझा करती रहती हैं। इस बार भी उनकी ग्रीस वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।