लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
पंजाबी सिंगर अफसाना खान अपने पति साज के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दोनों ने आरती में भी हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दर्शन के दौरान अफसाना खान पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने मंदिर में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक प्रशंसकों के साथ साझा की।
हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जहां कई प्रशंसकों ने उनकी आस्था और धार्मिक यात्रा की सराहना की, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया और विभिन्न तरह की टिप्पणियां कीं।
अफसाना खान ने हाल ही में मुंबई में नया घर भी खरीदा है और इन दिनों अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। महाकाल मंदिर की उनकी यात्रा भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।