लोकल इंडिया
मुस्कान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि अफगानिस्तान से लगी सीमा पर चलाए गए अभियान में 29 सशस्त्र लड़ाके मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए की गई।
दूसरी ओर, अफगान तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि इन हमलों में 36 नागरिकों की मौत हुई है। दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।