लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
ई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) ने 10 अगस्त को देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया है। संगठन ने विभिन्न व्यापार समझौतों का विरोध करते हुए कहा कि ये समझौते किसानों के हितों के खिलाफ हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि AIKS, 28 जुलाई को दिल्ली में होने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेगा। संगठन का कहना है कि सम्मेलन में किसानों से जुड़े मुद्दों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
AIKS ने किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), कृषि नीतियों और व्यापार समझौतों सहित कई मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।