आदतन तस्कर पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिमला में आदतन नशा तस्कर पर कड़ी कार्रवाई, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में तीन माह के लिए नजरबंद

शिमला पुलिस ने आदतन नशा तस्कर प्रेम राज को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में तीन माह के लिए नजरबंद किया। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज, दो में दोषसिद्धि हो चुकी है।

By : Local News of India
शिमला में आदतन नशा तस्कर पर कड़ी कार्रवाई, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में तीन माह के लिए नजरबंद

ननखड़ी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया आरोपी, नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाती शिमला पुलिस।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस शिमला ने एक और आदतन नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने राज्य सरकार के डिटेंशन आदेश की अनुपालना करते हुए आरोपी प्रेम राज उर्फ आईडी मैहता उर्फ संतोष मैहता को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नजरबंद कर तीन महीने के लिए जिला सुधार गृह कैथू, शिमला भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को थाना ननखड़ी की टीम ने आरोपी को उसके गांव जगोट (ननखड़ी) से विधिवत हिरासत में लिया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और नशा तस्करी पर सख्त अंकुश लगाने की नीति के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है।

रिकॉर्ड के मुताबिक प्रेम राज के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसे अब तक चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो मामलों में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी है, जबकि दो मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। वर्ष 2012 में थाना रामपुर में उसके पास से 300 ग्राम चरस बरामद हुई थी, जिसमें वह दोषसिद्ध हुआ। वर्ष 2018 में थाना ननखड़ी में 107 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में भी उसे दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा 2023 में 9.93 ग्राम चरस और 2024 में 18.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले अभी अदालत में लंबित हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की बार-बार नशा तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए लोकहित और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई जरूरी समझी गई। इस कानून के तहत आदतन तस्करों को भविष्य में अपराध करने से रोकने के लिए नजरबंद किया जाता है।

जिला पुलिस शिमला ने बताया कि पिछले करीब एक महीने में 24 आदतन और संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर तीन-तीन महीने के लिए जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।