गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के डोमजुड़ ब्लॉक में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना निश्चिंदा ग्राम पंचायत के देवान चक इलाके की है, जहां पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों के बीच बने गड्ढे में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर निश्चिंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है।