HOME VOTING / SPECIAL VOTERS

घर-घर पहुंची वोटिंग टीम: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास पहल

जिले में 50+ उम्र और 40% दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर बैलेट वोटिंग शुरू। 5246 लोग लाभान्वित होंगे, निष्पक्ष चुनाव हेतु सख्त सुरक्षा और पहचान व्यवस्था लागू।

By : Local News of India
घर-घर पहुंची वोटिंग टीम: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास पहल

घर-घर जाकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराती चुनाव टीम

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 

जिले में मंगलवार से 50 वर्ष से अधिक उम्र और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 5246 मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या अलग-अलग है, जिनमें पांडेश्वर में 521, दुर्गापुर में 606, दुर्गापुर पश्चिम में 602, रानीगंज में 522, जामुड़िया में 586, आसनसोल दक्षिण में 554, आसनसोल उत्तर में 703, कुल्टी में 462 और अन्य क्षेत्रों में 687 मतदाता शामिल हैं।

इन मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो पोलिंग अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक कैमरामैन, केंद्रीय बल के चार जवान, राज्य पुलिस के दो जवान और संबंधित बूथ का बीएलओ शामिल है। बीएलओ का मुख्य कार्य मतदाता की पहचान की पुष्टि करना होगा।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 13 से 15 टीमों को तैनात किया गया है, जिन्हें दो दिनों के भीतर सभी चिन्हित मतदाताओं से मतदान कराना है।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। हर बूथ पर बीएलओ की तैनाती अनिवार्य की गई है। मतदान के दौरान मोबाइल फोन को बीएलओ के पास जमा कराना होगा और मतदान के बाद वापस किया जाएगा। किसी भी संदेह की स्थिति में बीएलओ द्वारा मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पहले आसनसोल के रवींद्र भवन में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें घर-घर जाकर बूथ स्लिप वितरण और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

क्या सुबह की 10 मिनट की धूप नींद और ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद कर सकती है?

सुबह की थोड़ी देर की धूप शरीर की जैविक घड़ी को संतुलित करने और ब्लड शुगर नियंत्रण में मददगार हो सकती है।