गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच मथुरा से एक अलग तस्वीर सामने आई। मथुरा सांसद Hema Malini और बलदेव विधायक Puran Prakash ने लोगों को ईंधन बचाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान दोनों नेता हूटर लगे ई-रिक्शा में सफर करते नजर आए। नेताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की जरूरत हैं और इससे प्रदूषण कम होने के साथ पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता भी घटेगी। मथुरा में यह अनोखा संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सकारात्मक कदम बताया और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी बताया।