गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Guwahati के उजान बाजार स्थित सती राधिका उद्यान के समीप बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर चलती गाड़ियों पर गिर पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेड़ गिरने के समय कई वाहन वहां से गुजर रहे थे, जो इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। राहत एवं बचाव कार्य किए जाने की संभावना है।