gold-silver-price-rise-india-today-market-update

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना 1,250 रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी ने 5,200 रुपये की छलांग लगाई। प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव नए स्तर पर पहुंच गए हैं।

By : Local News of India
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सोना शुरुआती कारोबार में 1,150 से 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया, जबकि चांदी ने 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी छलांग लगाई।

कीमतों में इस उछाल के बाद देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,49,520 से 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,37,060 से 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,520 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ, पटना और जयपुर सहित प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी दायरे में बने हुए हैं।

चांदी की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख जारी है। सिंगापुर में हाजिर सोना 4,652.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि लंदन में चांदी की कीमत 74.64 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

सोने में तीसरे दिन गिरावट, चांदी में बड़ी टूट

सोने में तीसरे दिन गिरावट, चांदी में बड़ी टूट

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट और चांदी में भारी टूट दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में कमजोरी का माहौल है।

24 कैरेट गोल्ड ₹1.55 लाख के आसपास, चांदी ₹10,000 सस्ती

24 कैरेट गोल्ड ₹1.55 लाख के आसपास, चांदी ₹10,000 सस्ती

देशभर में सोने की कीमतों में तीसरे दिन गिरावट जारी रही, जबकि चांदी में बड़ी टूट देखने को मिली।

सर्राफा बाजार में सोना हल्का कमजोर, चांदी में उछाल; 24 कैरेट 1.56 लाख के करीब

सर्राफा बाजार में सोना हल्का कमजोर, चांदी में उछाल; 24 कैरेट 1.56 लाख के करीब

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 2.74 लाख रुपये प्रति

सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 2,300 रुपये तक सस्ता, चांदी में भी कमजोरी

सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 2,300 रुपये तक सस्ता, चांदी में भी कमजोरी

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 2,300 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी भी 5,200 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है।

सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी: सोना 4,000 रुपये तक उछला, चांदी 10,200 रुपये महंगी

सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी: सोना 4,000 रुपये तक उछला, चांदी 10,200 रुपये महंगी

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। सोना 4,000 रुपये तक महंगा हुआ, जबकि चांदी 10,200 रुपये प्रति किलो तक चढ़ गई।