दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड ईडी ने किए जब्त

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर पर ईडी का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े मुंबई और हैदराबाद के कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए।

By : Local News of India
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर पर ईडी का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत रिलायंस पावर से जुड़े मुंबई और हैदराबाद के ठिकानों पर छापेमारी करती ईडी की टीमें।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी अनिल अंबानी और रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी कर रहे हैं। ईडी की 15 टीमों ने आज सुबह इस कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की है।

बताया गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी अनिल अंबानी की कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10-12 ठिकानों पर दोनों शहरों में छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के तहत मुंबई और हैदराबाद में छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने इन स्थानों में कंपनी के कार्यालय, अधिकारियों के निजी ठिकाने और अन्य संबंधित परिसर को शामिल किया है। छापेमारी के दौरान एजेंसी की टीमों ने दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी सामग्री जब्त की है।

ईडी की यह कार्रवाई एजेंसी की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें बैंक धोखाधड़ी से जुड़े लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं की गहन पड़ताल की जा रही है। ईडी ने पहले ही संकेत दिया था कि अनिल अंबानी से जुड़े विभिन्न समूह कंपनियों की वित्तीय गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है और संदिग्ध लेन-देन की पहचान की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।