प्लेटफॉर्म पर मिला लैपटॉप से भरा बैग

दुर्गापुर स्टेशन पर मिला कीमती बैकपैक, जीआरपी ने मालिक को लौटाया

दुर्गापुर स्टेशन पर गश्त के दौरान जीआरपी को लैपटॉप और दस्तावेजों से भरा बैकपैक मिला। सत्यापन के बाद सामान उसके असली मालिक को सौंप दिया गया।

By : Local News of India
दुर्गापुर स्टेशन पर मिला कीमती बैकपैक, जीआरपी ने मालिक को लौटाया

दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर बरामद बैकपैक को सत्यापन के बाद उसके मालिक को सौंपती जीआरपी टीम।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हावड़ा जीआरपी के अंतर्गत अंडाल जीआरपी थाना की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा एक बैकपैक बरामद कर उसके असली मालिक को वापस सौंप दिया।

गुरुवार को रेलवे पुलिस की ओर से जारी बयान में मुताबिक, चार मार्च की रात ड्यूटी के दौरान अंडाल जीआरपी थाना के तहत दुर्गापुर स्टेशन स्थित रेलवे पुलिस जांच केंद्र की टीम प्लेटफॉर्म इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर, आसनसोल की ओर जाने वाले छोर पर एक काला बैकपैक पड़ा मिला। बैग की जांच करने पर उसमें एक डेल कंपनी का लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और पहचान संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों के आधार पर बैग के मालिक की पहचान पश्चिम बर्दवान निवासी परगत सिंह के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैकपैक उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि परगत सिंह ट्रेन संख्या 12351 अप, हावड़ा–राजेंद्रनगर एक्सप्रेस में सवार हुए थे और उसी दौरान अनजाने में उनका बैकपैक दुर्गापुर स्टेशन पर छूट गया था। जीआरपी की तत्परता से कीमती सामान सुरक्षित मिलने पर मालिक ने रेलवे पुलिस का आभार व्यक्त किया।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।