रांची एयरपोर्ट हत्याकांड से जुड़े अपराधी गिरफ्तार

धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर गिरफ्तार

धनबाद के भागाबांध इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर गिरफ्तार किए गए, जिनमें दो घायल हुए और एक का पैर टूट गया।

By : Local News of India
धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर गिरफ्तार

धनबाद के भागाबांध इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर गिरफ्तार किए गए।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध ओपी इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए, जबकि भागते समय एक अपराधी का पैर टूट गया। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल है। सभी प्रिंस खान गिरोह के शूटर हैं और रांची के एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में शामिल थे। फिलहाल सभी गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ की जा रही है।

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के गुर्गे लगातार कई कारोबारियों से रंगदारी मांग रहे हैं और भागाबांध ओपी इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद धनबाद और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मुठभेड़ में घायल शूटर एयरपोर्ट हत्याकांड मामले से जुड़े हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे भागाबांध इलाके में छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। अपराधियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में विक्की डोम और अमन सिंह घायल हुए, जबकि भागते समय अफजल उर्फ अमन घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अब अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार की रात प्रिंस खान के शूटर रांची के एयरपोर्ट थाना में स्थित एक होटल में घुसकर संचालक के भाई की हत्या कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस इन अपराधियों की तलाश कर रही थी।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।