लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कमर्शियल वाहनों पर पॉल्यूशन टैक्स (Environment Compensation Charge - ECC) बढ़ा दिया गया है। नए नियमों के तहत अब हल्के कमर्शियल वाहन और 2-एक्सल ट्रकों को पहले के ₹1,400 की जगह ₹2,000 देना होगा, जबकि 3-एक्सल और भारी ट्रकों के लिए यह चार्ज ₹2,600 से बढ़ाकर ₹4,000 कर दिया गया है।
यह फैसला खासतौर पर उन वाहनों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो दिल्ली को सिर्फ ट्रांजिट रूट की तरह इस्तेमाल करते हैं और शहर के प्रदूषण में बड़ा योगदान देते हैं। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद यह नया रेट लागू किया गया है और हर साल इसमें करीब 5% बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
सरकार का मानना है कि इससे डीजल आधारित भारी वाहनों की एंट्री कम होगी और शहर की एयर क्वालिटी में सुधार आएगा। हालांकि ट्रांसपोर्ट सेक्टर का कहना है कि इससे माल ढुलाई महंगी हो सकती है, जिसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है।